ऑनलाइन पोर्टल में कई जगह हमें फोटो साइज का ध्यान रखना होता है। खासकर जब आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने होते हैं, किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर signup करना हो, या किसी दस्तावेज़ के साथ फोटो भेजना हो। जब भी वेबसाइट या पोर्टल फोटो के आकार (साइज) की सीमा तय करते हैं तो आपको इस तरह साइज दिया होता है जैसे – “फोटो साइज 20 KB तक मान्य है” या “फोटो 100 KB से कम होनी चाहिए” इसी के साथ कभी कभी फोटो साइज pixel या cm में दिया होता है जैसे 120×120 pixel या 3.5×3.5cm।
इस लेख में हम जानेंगे कि फोटो साइज कम कैसे करें, वो भी बिना फोटो की क्वालिटी खराब किए। इसके लिए आप किसी डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं जैसे मोबाइल, टैब, या पीसी।
फोटो का साइज कम करने की ज़रूरत क्यों होती है?
फोटो का साइज (mb, kb या cm, pixel) कई कारणों से कम करना जरूरी हो सकता है:
- ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन: कई सरकारी और प्राइवेट जॉब पोर्टल, एडमिशन फॉर्म आदि में फोटो का आकार सीमित होता है।
- ईमेल या व्हाट्सएप पर शेयरिंग: बड़े साइज की फोटो भेजने में समय और डेटा दोनों ज्यादा लगता है।
- वेबसाइट लोडिंग स्पीड: ब्लॉग या वेबसाइट के लिए जब फोटो का इस्तेमाल होता है, तो हल्के फाइल्स वेबसाइट की स्पीड तेज रखते हैं।
1. फोटो साइज mb, kb में कम कैसे करें।
फोटो को mb, kb में कम करने के लिए Photo Compressor का उपयोग किया जाता है। इसके गूगल पर ऑनलाइन बहुत सारी वेबसाइटें हैं। यदि आप फोटो साइज mb, kb में कम करना चाहते हैं तो
- सबसे पहले अपने मोबाइल या पीसी पर ब्राउजर खोलें।
- अब गूगल सर्च में photo Compressor या image Compressor सर्च करें।
- अब आपको बहुत सारे रिजल्ट दिखेंगे जैसे imageresizer.com, imagecompressor.com, jpg20kb.com आदि।
- अब आपjpg20kb.com जैसी कोई भी वेबसाइट खोलें और मेनमेनू से Photo Compressor पर जाएं
- अब यहां आप टूल पेज में choose photo विकल्प से फोटो अपलोड करें।
- इसके बाद Target size चुनें और compress बटन पर क्लिक करें।
- अब Download बटन पर क्लिक करें और फोटो डाउनलोड करें।
2. फोटो साइज pixel, cm में कैसे कम करें?
कई बार फोटो का साइज kb के अलावा pixel और cm में कम करने की जरूरत पड़ती है। जिसमें फोटो की लंबाई और चौड़ाई pixel या cm में कम की जाती है। जैसे पासपोर्ट साइज फोटो 3.5cm x 4.5cm होती है।
- इसके लिए अपने गूगल सर्च में photo resizer सर्च करें
- फिर आपको बहुत सारी वेबसाइटें मिलेंगी जैसे photoresizer.co, Simpleimageresizer.com, jpg20kb.com
- यहां किसी एक साइट पर क्लिक करें फोटो टूल में Unit में pixel या cm सिलेक्ट करें
- अब चौड़ाई और ऊंचाई दर्ज करें (जैसे 3.5 x 4.5)
- और Resize & Download बटन पर क्लिक करें।
मोबाइल ऐप से फोटो साइज कम करें
अगर आप ऑनलाइन टूल का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। आप मोबाइल से भी आसानी से फोटो कम कर सकते हैं। नीचे कुछ आसान ऐप्स दिए गए हैं:
- Photo Compressor
यह ऐप फोटो को compress करने के साथ-साथ resize करने की भी सुविधा देता है। इसमें “custom size” का विकल्प होता है, जिससे आप KB या MB में लिमिट सेट कर सकते हैं। - Lit Photo Compress & Resize:
यह ऐप भी Android पर उपलब्ध है और काफी लोकप्रिय है। इसमें बैच में फोटो compress करने का विकल्प मिलता है। - Resize Image (iOS):
iPhone यूज़र्स के लिए Resize Image एक बढ़िया ऐप है जिससे आप फोटो का साइज कम कर सकते हैं।
यदि आपको खासतौर पर फोटो को 100 kb, 50 kb, या 20 KB तक कम करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- किसी भी ऑनलाइन टूल जैसे jpg20kb.com पर जाएं।
- अपनी फोटो अपलोड करें।
- टारगेट kb साइज में जाएं 20 दर्ज करें।
- अब compress बटन पर क्लिक करें।
- कुछ ही सेकेंड में कंप्रेस्ड फोटो दिखाई देगी जिसे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके सेव कर लें।
नोट: अगर आप फोटो का साइज अपनी वेबसाइट के लिए कम करना चाहते हैं तो आपको पहले इसे webp फॉर्मेट में बदल देना चाहिए। इससे आपकी फोटो साइज kb में स्वत: ही कम हो जाएगा। यदि आप और कम करना चाहते हैं तब आप इस टूल का उपयोग करें ऐसा करने से आपकी फोटो की क्वालिटी पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।
फोटो का साइज कम करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- फोटो साइज कम करते समय आपको फॉर्मेट का भी ध्यान देना चाहिए webp सबसे हल्का फार्मेट है जिसे वेबसाइट के लिए उपयोग किया जाता है।
- फोटो साइज कम करने के लिए आप इसका DPI को भी कम करके फोटो साइज कम कर सकते हैं।
- फोटो साइज कम करने के लिए इसकी रेजोल्यूशन पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह जितना अधिक होगा फोटो साइज उतना अधिक होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख में हमने जाना कि फोटो साइज कैसे कम किया जा सकता है, इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा सकते हैं एक फोटो का साइज कम करने के लिए आपको उसका रेजोल्यूशन, DPI और फॉर्मेट पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको यह लेख कैसा लगा हमें जरूर बताएं धन्यवाद।
