आजकल डिजिटल फॉर्मेट्स में काम करना आम बात हो गया है। कभी-कभी हमें अपनी फोटो को एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में convert की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए बहुत सारे लोग गूगल सर्च करते हैं कि फोटो को जेपीजे फोटो कैसे बनाएं। यहां jpg photo कन्वर्टर की मदद से अब यह काम बेहद आसान हो गया है। इस लेख में हम जानेंगे कि फोटो को jpg फोटो कैसे बनाएं। इससे पहले जान लेते हैं कि जेपीजे फोटो कन्वर्टर क्या होता है।

फोटो कन्वर्टर क्या होता है?

फोटो फॉर्मेट उस डिजिटल संरचना को कहते हैं जिसमें कोई तस्वीर या इमेज कंप्यूटर या मोबाइल में सेव की जाती है। यह फॉर्मेट यह तय करता है कि इमेज कैसे संग्रहीत होगी, उसकी गुणवत्ता कैसी होगी, साइज कितना होगा और उसे कौन-कौन से सॉफ़्टवेयर खोल सकेंगे। विभिन्न फोटो फॉर्मेट अलग-अलग उद्देश्य और जरूरतों के अनुसार इस्तेमाल किए जाते हैं। सबसे सामान्य फोटो फॉर्मेट में JPEG (या JPG), PNG, GIF, BMP, और webp शामिल हैं। इस प्रकार जिस टूल की मदद से फोटो को किसी एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में बदला जाता है उसे फोटो कन्वर्टर कहते हैं।।

जेपीजे फोटो कैसे बनाएं | Jpg photo kaise banaye?

यहाँ एक आसान तरीका दिया गया है जिससे आप फोटो को ऑनलाइन jpg में बदल सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल या पीसी से किसी भी ब्राउजर पर jpg, png या webp में बदल सकते हैं:

  1. सबसे पहले ब्राउजर खोलें यहां गूगल सर्च में photo converter सर्च करें।
  2. अब आपको बहुत सारी वेबसाइटें मिलेंगी जैसे canva.com, cloudconvert.com freeconvert.com इनमें से आप किसी एक साइट पर जाएं।
  3. अब आप Photo Converter पेज पर “Choose image” के बटन पर क्लिक करके अपनी डिवाइस से फोटो चुनें।
  4. फिर आपको वह फॉर्मेट चुनना होगा जिसमें आप फोटो को कन्वर्ट करना चाहते हैं । इसके Convert To पर क्लिक करके JPG, PNG या WebP चुनें।
  5. एक फॉर्मेट चुनने के पश्चात् “Convert and download” बटन पर क्लिक करें। वेबसाइट कुछ सेकंड में आपकी इमेज को प्रोसेस कर लेगी।
  6. कन्वर्जन पूरा होने के बाद आपको डाउनलोड बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करके फोटो डिवाइस पर सेव करें।

फोटो को jpg में बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?

  • JPG सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला फॉर्मेट है। यह “lossy compression” का उपयोग करता है, जिससे फोटो की क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है लेकिन फाइल साइज काफी कम हो जाता है। यह फॉर्मेट सोशल मीडिया और वेबसाइट पर फोटो अपलोड करने के लिए उपयुक्त है।
  • PNG फॉर्मेट “lossless compression” का प्रयोग करता है, जिससे इमेज की क्वालिटी बनी रहती है। इसमें बैकग्राउंड ट्रांसपेरेंसी भी सपोर्ट होती है, इसलिए यह डिजाइन और ग्राफिक्स के लिए उपयुक्त होता है।
  • GIF छोटे ऐनिमेशन और सीमित रंगों की इमेज के लिए जाना जाता है।
  • BMP (Bitmap) बिना कंप्रेशन के फॉर्मेट है, जो उच्च गुणवत्ता की इमेज देता है लेकिन इसकी फाइल साइज बहुत बड़ी होती है।
  • WebP: webp Google का बनाया गया फॉर्मेट है, जो JPG से कम साइज में भी बेहतर क्वालिटी देता है इसलिए इसे वेबसाइटों पर ज्यादा उपयोग किया जाता है।

ऑनलाइन फोटो कन्वर्ट करने के फायदे

  • इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं
    ऑनलाइन फोटो कन्वर्ट करने के लिए कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती। इसे आप किसी भी ब्राउज़र में ओपन कर सकते हैं।
  • फ्री और आसान
    अधिकतर ऑनलाइन टूल्स मुफ्त होते हैं और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देते हैं जिन्हें उपयोग करना काफी आसान होता है।
  • किसी भी डिवाइस से एक्सेस
    आप मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट किसी भी डिवाइस से फोटो कन्वर्ट कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें

  • क्वालिटी चेक करें
    कन्वर्ट की गई इमेज की क्वालिटी पहले जैसी ही है या नहीं, यह जरूर देखें।
  • फाइल साइज कम करें
    अगर आप JPG या WebP में कन्वर्ट कर रहे हैं, तो फोटो का साइज कम हो सकता है – यह वेबसाइट स्पीड के लिए अच्छा है।
  • प्राइवसी और सिक्योरिटी
    फोटो अपलोड करते वक्त सुनिश्चित करें कि वेबसाइट सुरक्षित हो और आपकी फाइल्स को प्राइवेट रखा जाए।

निष्कर्ष

फोटो को jpg में या अन्य फॉर्मेट में बदलना बहुत ही आसान हो गया है। बस कुछ क्लिक में आप अपनी इमेज को JPG, PNG या WebP में बदल सकते हैं। अगर आप बिना किसी झंझट के फास्ट और फ्री टूल चाहते हैं, तो आप jpg20kb.com जैसे टूल का उपयोग कर सकते हैं। यह साइट खासकर फोटो साइज कम करने और फॉर्मेट बदलने के लिए बनाई गई है।